मधुबनी, फरवरी 20 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। शहर के होटल में आयोजित पांच दिवसीय जिला युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। मौके पर मुख्य अतिथि ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार ने गया जिले से आए प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आदान-प्रदान कार्यक्रम युवाओं को नई संस्कृति, विचार और अनुभवों से जोड़ते हैं। समाजसेवी प्रशांत राय ने कहा कि गया से आए युवा मिथिला की कला, संस्कृति एवं परंपरा से जो सीख लेकर जा रहे हैं उसे अपने जिले के लोगों के बीच साझा करेंगे तभी कार्यक्रम की सार्थकता सिद्ध होगी। मौके पर शुभम कुमार, एसबीआई शाखा प्रबंधक कमल देव यादव,कुंदन सिंह,सक्सेना सिंह एवं सचिन सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...