अल्मोड़ा, सितम्बर 19 -- चौखुटिया। कनरै गांव निवासी मासी भाजपा नेता जल संस्थान के संविदा कर्मी नाथू सिंह का 48 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। नाथू सिंह का अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर दिल्ली ले जाया गया। जहां शुक्रवार को अंतिम सांस ली। उनके निधन पर भाजपा प्रदेश विभाग प्रभारी अनिल शाही, ब्लॉक प्रमुख चेतना नेगी, चंदन बिष्ट, सुभाष बिष्ट, शंकर जोशी, शंकर बिष्ट, कृपाल देवतल्ला, दीपक नेगी, संतोष मासीवाल, गोपाल मासीवाल, गिरीश आर्या, नंदकिशोर, विपिन शर्मा, महेश लाल वर्मा, मोहन सिंह आदि ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...