झांसी, जनवरी 24 -- झांसी प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य के मुख्य आतिथ्य में उत्तर प्रदेश दिवस आयोजित किया गया। पं दीनदयाल सभागार में उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश दिवस पर लखनऊ कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा झांसी जिलाधिकारी मृदुल चौधरी को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनांतर्गत उत्कृष्ट उपलब्धि पर सम्मानित किया गया। मतदाता दिवस पर सभी को शपथ दिलाई और कहा कि उन्नति में नारी की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि असीम संभावनाओं का हमारा प्रदेश आज संघर्ष और नीतिगत उदासीनता की बेड़ियों को तोड़ते हुए बीमारू से भारत के विकास का ग्रोथ इंजन बना है। सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को संजोये हुए अमृतकाल में हमारा प्रदेश समावेशी विकास के संकल्प को धरातल पर साकार कर रहा है। प्रभारी मंत्री सहित समस्त अन...