गया, दिसम्बर 7 -- युवा फोग्सी ईस्ट जोनल कॉन्फ्रेंस 2026 के आयोजन को लेकर रविवार को कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। यह सम्मेलन 27 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक बोधगया के महाबोधि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। बैठक का मुख्य उद्देश्य आयोजन की सफलता के लिए ठोस रूपरेखा तैयार करना था। सदस्यों ने चर्चा की कि यह सम्मेलन न केवल गया बल्कि पूरे बिहार के चिकित्सा क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। युवा फोग्सी (फेडरेशन ऑफ ऑब्सटेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया) के माध्यम से देश भर के युवा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों को अपनी प्रतिभा दिखाने और वरिष्ठ डॉक्टरों से सीखने का अवसर मिलेगा। बैठक में मेहमानों के स्वागत, उनके ठहरने की व्यवस्था, अत्याधुनिक वैज्ञानिक सत्रों और अन्य कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सदस्यों ने संकल्प...