गोपालगंज, फरवरी 21 -- उचकागांव, एक संवाददाता। रोमानिया से भारत भ्रमण पर आए इंजीनियर मिस्टर आन्द्रे ने बलेसरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का शनिवार को दौरा किया। विद्यालय के प्राचार्य सुधाकर शुक्ला ने पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक-चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया। शिक्षकों ने उन्हें विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों एवं संसाधनों से अवगत कराया। अतिथि ने परिसर की अनुशासनप्रियता, हरित वातावरण और विद्यार्थियों की जिज्ञासा की सराहना की। बच्चों से संवाद करते हुए उन्होंने अपने देश की भौगोलिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक विशेषताओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनका देश भी शिक्षा को प्रगति का मूल आधार मानता है। भारत की 'विविधता में एकता' की भावना की प्रशंसा करते हुए उन्होंने बताया कि केरल, आगरा, जयपुर, वाराणसी और बिहार की यात्रा के दौरान उन्हें भारतीय संस्कृति की साम...