गोपालगंज, जून 26 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए शिक्षा मंत्रालय ने पोर्टल खोल दिया है। 13 जुलाई तक शिक्षक ऑनलाइन अपना नॉमिनेशन पोर्टल पर जा कर, कर सकेंगे। https://nationalawardstoteachers.education.gov.in इस लिंक पर जाकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक ऑनलाइन नॉमिनेशन कर सकेंगे। 15 तक अंतिम रूप से शिक्षक ऑनलाइन नॉमिनेशन पोर्टल पर जमा कर सकेंगे। बिहार से अधिकतम 6 शिक्षकों का चयन किया जाएगा।अंतिम रूप से शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर बनी चयन कमेटी द्वारा किया जाएगा। चयनित शिक्षकों को 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.