बाराबंकी, फरवरी 7 -- मसौली। समाज में युवावर्ग अपने मार्ग से भटक कर गलत रास्ते पर आ गए हैं। बिगड़ते हालातों को देखते हुए युवापीढ़ी को जागरूक करने की जिम्मेदारी हम सबकी है। जब यह संघर्ष सफल होगा, तब युवा पीढ़ी गलत संगत एवं नशें से दूर होगे, तब मन पर नियंत्रण रख सकेगें, तभी ईश्वर की प्राप्ति होगी। उक्त विचार समाज कल्याण विभाग के अपर सचिव एल वेंकटेश्वर लू ने सन्त कबीर आश्रम मूंजापुर में सदगुरु विशालदेव साहेब की पुण्यतिथि के अवसर पर कही। सन्त निष्ठा साहेब ने कहा कि मनुष्य घर परिवार को जिम्मेदारी निभाने के साथ ही परमात्मा में ध्यान लगाना आयवशक है। जिससे ईश्वर की प्रार्थना के साथ ही अच्छी सोच विकसित करें जिससे बच्चों को अच्छे संस्कार मिलेंगे। जो आगे चलकर माता पिता का नाम रोशन करेंगे। सन्त निष्ठा साहेब ट्रस्ट अध्यक्ष महंत आलोक दास ने सभी का आभार जता...