अलीगढ़, अगस्त 14 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददादा। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन गुरूवार को कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस अवसर पर 1947 मे हुए देश के विभाजन से उत्पन्न मानव त्रासदी और विस्थापन के पीड़ादायक इतिहास को स्मरण किया गया। अध्यक्ष जिला पंचायत विजय सिंह ने कहा कि विभीषिका मानव इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक है। लाखों लोगों से अपने घर, जमीन जायदाद, प्रियजनों और यहां तक कि अपने जीवन तक को खो दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी को यह सुनिश्चित करना है कि ऐसी स्थिति अब दोबारा कभी भी न आए। महानगर अध्यक्ष इंजी. राजीव शर्मा ने कहा कि यह त्रासदी क्यों और कैसे हुई, आज की युवा पीढ़ी को जानने की जरूरत है। 1947 में घटित त्रासदी इतनी विकराल थी कि लगभग 1.5 करोड़ लोगों विस्थापित होना पड़ा। सरदार भूपेन्द्र सिंह जत्थेदार ने कहा कि विभाजन की त्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.