हल्द्वानी, अगस्त 18 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस सम्मेलन डिसमन 5.0 का शुभारंभ पद्मश्री शिक्षाविद् प्रो. शेखर पाठक ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। विद्यालय प्रबंधक समित टिक्कू ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मॉडल यूएन में भागीदारी से विद्यार्थियों के नेतृत्व कौशल, शोध क्षमता, सार्वजनिक भाषण और समस्या समाधान जैसे गुणों का विकास होता है। उन्होंने इसे छात्रों के भविष्य निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बताया। मुख्य अतिथि प्रो. पाठक ने अपने संबोधन में पारिस्थितिक संतुलन, जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रबंधन पर कहानियों एवं शोध के माध्यम से छात्रों को संघर्ष और सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी ही आन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.