सहारनपुर, फरवरी 17 -- बेहट रोड स्थित सिद्ध पीठ श्री बालाजी धाम के 18वें वार्षिक महोत्सव के अंतर्गत आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने ज्ञानानंद महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भगवद्गीता में वर्णित जीवन सार की अमृतवर्षा का रसपान किया और आध्यात्मिक वातावरण में भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री बालाजी धाम के संस्थापक अतुल जोशी महाराज के सानिध्य में टपकेश्वर महादेव से पधारे आचार्य विपिन जोशी, रेमोउंड डिपो कमांडेंट आर.एस. यादव तथा यजमान मयंक जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। इसके उपरांत अतुल जोशी महाराज, अरुणा जोशी, मयंक जोशी एवं कुशल ने ज्ञानानंद महाराज का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य दीपक अग्निहोत्री ने किया। गणेश महाराज ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे और बुरी आदतों से दूर रहना चाहिए।...