बलिया, अक्टूबर 31 -- बलिया, संवाददाता। 'आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान' के तहत भाजपा युवा मोर्चा की ओर से गुरुवार को शहर के अग्रवाल धर्मशाला में 'युवा सम्मेलन' का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि वर्तमान में भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में चौथे स्थान पर है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से इसे भविष्य में प्रथम स्थान पर लाया जा सकता है। जोर दिया कि आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य तभी प्राप्त होगा, जब देश के युवा स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देंगे और नवाचार की दिशा में अग्रसर होंगे। कोरोना महामारी के दौरान भारत में निर्मित वैक्सीन तथा रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी उत्पादन ब्रह्मोस मिसाइल का जिक्र करते हुए कहा कि भारत अब आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने युवाओं को 12 ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.