हमीरपुर, जनवरी 20 -- मौदहा, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपने ''युवा पखवाड़ा'' के तहत मंगलवार को कस्बे के नेशनल इंटर कॉलेज में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। जिसमें कानपुर से आये डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की। शिविर का शुभारंभ नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दयाशंकर त्रिपाठी, सुनील गुप्ता और डॉ.उदय प्रताप सिंह ने मां सरस्वती तथा स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया। इस स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। कानपुर से आए विशेषज्ञ डॉ.उदय प्रताप सिंह ने मरीजों की शुगर और रक्तचाप (बीपी) सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांचें कीं। उन्होंने मरीजों को आवश्यक परामर्श दिए और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में जानकारी प्रदान की। शिविर में स्वास्थ्य के प्रति जाग...