गढ़वा, जनवरी 24 -- गढ़वा, जिला प्रतिनिधि। जन शिक्षण संस्थान गढ़वा ने युवा पखवाड़ा का समापन धुरकी प्रखंड के अंबाखोरेया मध्य विद्यालय के मैदान में शनिवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला नियोजन पदाधिकारी पंकज गिरी और विशिष्ट अतिथि के रूप में आईटीआई हंसकेर गढ़वा के प्राचार्य प्रदीप विश्वकर्मा, प्रशिक्षण पदाधिकारी रविशंकर तिवारी, जनशिक्षण संस्थान के प्रभारी निदेशक प्रशांत कुमार मिश्रा के अलावा अंबाखोरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हरीलाल सिंह मौजूद। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत स्वामी विवेकानंद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। प्रभारी निदेशक प्रशांत कुमार ने अपने विचार रखे। इसके बाद कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया ग...