औरंगाबाद, मार्च 4 -- आज के युवा केवल नौकरी खोज रहे हैं जबकि उन्हें नौकरी देने वाला बनना होगा। युवाओं को अपनी मानसिकता बदलनी होगी। उक्त बातें स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सहसंगठक सतीश कुमार ने सोमवार को सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कही। समृद्ध एवं महान भारत-2047 पर स्मारक व्याख्यान एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया था। सतीश कुमार ने कहा कि दुनिया में सभी उद्यमी छोटी उम्र में ही काम की शुरुआत कर देते हैं। पढ़ाई के साथ ही कमाई करने की मनोरचना भी तैयार होती है। आज युवाओं को नई सोच, बड़ी सोच और एक बंद घेरे से बाहर निकलने की परिकल्पना के साथ आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि भारत में असीम संभावनाएं हैं और यहां की पूंजी यहां के युवा हैं। यदि युवा ठान लें तो कोई भी काम असंभव नहीं है। उन्होंने कहा कि यह देश निरंतर आगे बढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.