सुल्तानपुर, जनवरी 21 -- सुलतानपुर, संवाददाता । नितिन नवीन के भारतीय जनता पार्टी के 12 वें राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होने पर जिले के भाजपाइयों ने एक- दूसरे को मिष्ठान खिलाकर जश्न मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के नेतृत्व में शहर के सहकारी बैंक परिसर में 12 वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन के निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य डॉ एमपी सिंह समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं व पार्टी पदाधिकारियों ने उनके चित्र के साथ खुशी मनाई। एक दुसरे को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी और भाजपा जिंदाबाद, नितिन नवीन जिंदाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने नितिन नवीन को दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई दी। कहा उनके युवा व ऊर्जावान नेतृत्व में ...