मुरादाबाद, जनवरी 4 -- बिलारी के युवा नेता कपिलराज ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाक़ात न केवल आत्मीय रही, बल्कि उत्तराखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों एवं भविष्य की दिशा तय करने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस मौके पर प्रदेश से जुड़े सम-सामयिक विषयों, जनहित के मुद्दों एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर सार्थक चर्चा हुई। पूर्व मुख्यमंत्री को पुष्प-गुच्छ भेंट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...