अलीगढ़, फरवरी 4 -- n लक्ष्मी राज इंटर कॉलेज में हुआ कार्यक्रम, हजारों लोग रहे मौजूद n सनातन संस्कृति व सामाजिक एकता का संदेश दिया समाज को्र गभाना, संवाददता। कस्बा के लक्ष्मी राज इंटर कॉलेज में मंगलवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों, समाजसेवियों और युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और राष्ट्रहित के विषयों पर जागरूकता बढ़ाना था। सम्मेलन में नगर पंचायत अध्यक्ष गभाना कुं. अभिमन्यु राज सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधनों में हिंदू समाज की एकजुटता, संस्कारों के संरक्षण और सामाजिक समरसता पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र, धर्म और समाज के प्रति व्यक्तिगत दायित्वों पर विस्तार से चर्चा हुई। युवाओं से समाज में सकारात्मक ...