अल्मोड़ा, जनवरी 10 -- राष्ट्रीय युवा दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। सचिव शचि शर्मा के नेतृत्व में चौघानपाटा से शुरू हुई दौड़ रघुनाथ सिटी मॉल तक हुई। सीनियर वर्ग में कमल भट्ट प्रथम रहे। जूनियर वर्ग में गौरव जीना ने बाजी मारी। सीनियर बालिका वर्ग में निकिता कनवाल तो जूनियर में नेहा जोशी अव्वल रही। इस दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...