आरा, जनवरी 15 -- आरा, निज प्रतिनिधि। जगजीवन कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो आभा सिंह ने की और संचालन प्रोग्राम ऑफिसर जुली कुमारी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। मुख्य वक्ता प्राचार्या प्रो आभा सिंह ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी और उनके संघर्षों को संक्षिप्त में बताया। उन्होंने स्वामीजी के आदर्शों पर चलने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। साथ ही उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल न हो जाओ, इस उद्धरण को अपने विद्यार्थी जीवन में उतारने की सलाह दी। इस अवसर पर युवा शक्ति में बदलाव की ताकत विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस विषय पर छात्र-छात्राओं ने अपने विचारों ...