मेरठ, जनवरी 13 -- सरधना। सोमवार को नगर पालिका में स्वच्छता शपथ युवा दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पालिका के समस्त कर्मचारी, विशेषकर युवा कर्मचारी उपस्थित रहे। आयोजित कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में चेयरपर्सन पुत्र व समाजसेवी शावेज अंसारी ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। पालिका अध्यक्ष सबीला बेगम ने कहा कि स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी है। हमें अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। युवा कर्मचारियों ने भी स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर नगर पालिका कार्यालय से विपिन कुमार शर्मा, मनोज कुमार , मनीष कुमार , सोनवीर सिंह , शिवानी शर्मा, अजमत सुल्तान, आस्था छाबड़ा, अमरदीप शर्मा, दीपक त्रिपाठी, अजीम सैफी, हुमा कुरैशी, फरहीन, आकाश आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...