बोकारो, जनवरी 12 -- युवा दिवस के अवसर पर वार्ड 15 बड़कुल्ही में युवाओं की ओर से युवा दिवस मनाया गया। साथ ही जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण किया गया। सामाजिक व पर्यावरण कार्यकर्ता अमृत बाउरी ने कहा स्वामी विवेकानंद जी युवाओं के प्रेरणा है। युवाओं को सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहिए। युवा महान कार्य करने में सक्षम हैं। कुल 50 महिलाओं व बुजुर्गो के बीच कंबल का वितरण किया गया । मौके पर चंचल मजूमदार,सौरव दास,राहुल बाउरी,श्रवण मोदक,रोहित कांदु,सोमनाथ कांदु,दीपक बाउरी,राजेश बाउरी,दिनेश बाउरीआदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...