शामली, जनवरी 12 -- शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सभागार में सोमवार को स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद व योगेंद्र कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद वेदांत के महान और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उनका मूल नाम नरेंद्रनाथ दत्त था। उन्होंने वर्ष 1893 में अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व कर देश की आध्यात्मिक परंपरा को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित किया। वे पूज्य श्रीरामकृष्ण परमहंस के प्रमुख शिष्य थे और उन्होंने जीवन भर देशभर में भ्रमण कर समाज को जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यालय के शारीरिक शिक्षक नितिन कुमार के नेतृत्व में छात्रों के बीच दौड़ एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मौके पर उपप्रधानाचार्य मल...