गौरीगंज, जनवरी 11 -- अमेठी। भारत विकास परिषद ने रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत किया। पूर्व सीएमओ डॉ. यूके पाण्डेय ने विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण के बाद कहा कि भारत विकास परिषद की जिला इकाई की सुदृष्टि शाखा विवेकानंद जयंती को युवा सप्ताह के रूप में मनाएगी। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सदाशिव पाण्डेय ने कहा विवेकानंद ने शिकागो में व्याख्यान देकर सनातन संस्कृति का झंडा बुलंद किया था। एड. अंजनी पांडेय, अंबिका पांडेय, दीपक, शुभम, काजल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...