बिजनौर, जनवरी 13 -- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई। प्रधानाचार्य प्रकाश वीर आर्य ने स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके बाद उन्होंने सन 1893 में शिकागो में स्वामी विवेकानंद द्वारा आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में भारतीय संस्कृति एवं हिंदू धर्म की सहिष्णुता, सार्वभौमिकता एवं विश्व बंधुता पर प्रकाश डाला। अमेरिका में फैली ख्याति के चलते तत्कालीन समाचार पत्रों ने स्वामी विवेकानंद को उस धर्म सम्मेलन के उत्कृष्ट वक्ता के नाम से संबोधित किया। आचार्य आनंद भूषण यादव ने विवेकानंद के जन्मदिवस को युवा दिवस के रूप में मनाए जाने के कारणों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। आचार्य ओमकार सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवनवृत सहित उनके द्...