रांची, फरवरी 18 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को कहा कि राज्य के युवा जुमलेबाजी नहीं, बल्कि अपना हक व अधिकार चाहते हैं। मरांडी ने कहा कि आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कुछ 100-200 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा, लेकिन करोड़ों रुपये खर्च कर भव्य आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि उनके समर्थकों के द्वारा सबसे ज्यादा नौकरी देने वाले मुख्यमंत्री का ढोल भी पीटा जाएगा। लेकिन झारखंड के लाखों बेरोजगार युवाओं के कुछ सवाल हैं, जो अब भी अनसुलझे हैं। बाबूलाल मरांडी ने पूछा कि प्रतियोगी परीक्षा कैलेंडर कब जारी होगा, जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति कब होगी? जेएसएससी, सीजीएल पेपर लीक की जांच कहां तक पहुंची। मरांडी ने पूछा कि मुख्यमंत्री बताएं किस नियोजन नीति के तहत वह नियुक्तियां कर रहे हैं? झा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.