कटिहार, जनवरी 6 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि बिहार प्रदेश युवा जनता दल (यू) ने संगठन को और सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कटिहार जिला संगठन को नई जिम्मेदारी सौंपी है। वर्ष 2025-28 के सदस्यता अभियान को गति देने और जमीनी स्तर पर संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। पार्टी द्वारा जारी मनोनयन पत्र के अनुसार, संगठन के प्रति समर्पण, अनुभव और सक्रिय भूमिका को देखते हुए अमल गोस्वामी को कटिहार जिले का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन तत्काल प्रभाव से लागू होगा। प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल की ओर से जारी पत्र में विश्वास जताया गया है कि नवमनोनीत पदाधिकारी पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और सदस्यता अभियान को गांव-टोला तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएंगे तथा संगठनात्मक ढांचे को और सुदृढ़ करेंगे। मनोनयन की सूचना मिलते ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.