पटना, मार्च 5 -- मिलर हाई स्कूल के मैदान में बुधवार को आयोजित राजद युवा चौपाल के दौरान बदमाशों ने दरभंगा से आई एक महिला नेत्री के गले से सोने की चेन काट ली। पीड़िता राजद महिला की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। शोर मचाने पर वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने भाग रहे एक संदिग्ध को पकड़ लिया। हालांकि चेन बरामद नहीं हुई। इसको लेकर पीड़िता ने कोतवाली थाना में केस दर्ज कराया है। दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र के बिहरौना बहेरी गांव निवासी गीता देवी राजद के युवा चौपाल में भाग लेने के लिए अपने समर्थकों के साथ पटना आई थी। बताया कि जब वह अपने समर्थकों के साथ मिलर हाई स्कूल के मैदान में जा रही थी उस समय गेट पर काफी भीड़ थी। उसी दौरान चार पांच लोगों ने उन्हें घेर लिया। जब वह हाथ उठाकर नारेबाजी कर रही थी उसी दौरान बदमाशों ने उनके गले से चेन काट लिया। उसका वजन पौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.