औरंगाबाद, मार्च 3 -- ओबरा, संवाद सूत्र। ओबरा राजद कार्यालय में सोमवार को स्थानीय विधायक के निर्देश पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता युवा राजद प्रदेश महासचिव व नवादा जिला संगठन प्रभारी मो. कैफ खान ने की। बैठक में आगामी 5 मार्च को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में लगने वाले युवा चौपाल में विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने पर विमर्श किया गया। मो. कैफ ने कहा कि युवा चौपाल कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की मजबूती को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में युवा राजद के दाउदनगर प्रखंड अध्यक्ष मो. खान, बभंडीहा पंचायत के सरपंच मो. जावेद सिद्दीकी, रामजी यादव, शम्भू साव, इमरान सुड्डू, भोला यादव, चंदन चौहान, योगेंद्र यादव आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.