हाजीपुर, दिसम्बर 17 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर आर.एन. कॉलेज, हाजीपुर में तीन दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर विनोद कुमार मंडल के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) के तत्वावधान में रक्तदान शिविर 16 से 18 दिसंबर तक आयोजित होगा। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना तथा मानवीय संवेदना को और अधिक जागृत करना रहा। शिविर को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर विनोद कुमार मंडल ने कहा कि रक्तदान केवल एक चिकित्सकीय आवश्यकता नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान बन सकता है, इसलिए युवाओं को आगे बढ़कर स्वैच्छिक रक्तदान को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उनका सतत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.