रांची, दिसम्बर 24 -- तमाड़, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव का परिणाम 23 दिसंबर को जारी किया गया। इसमें विनीत कुमार सिंह झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव के पद पर निर्वाचित हुए। इसके बाद विनीत कुमार सिंह ने अपने सभी मतदाता साथियों का आभार जताया और कहा कि ये चुनाव जीत-हार का नहीं बल्कि संगठन को मजबूत करने के लिए है। मैं जिस पद पर निर्वाचित हुआ हूं उसके लिए अपनी जवाबदेही का पालन पूरी ईमानदारी से करूंगा। विनीत कुमार सिंह ने प्रखंड से लेकर प्रदेश तक सभी निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और सदस्यों को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.