जमशेदपुर, नवम्बर 15 -- जमशेदपुर। साकची चंडी नगर स्थित बस्ती में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश साहू ने गरीब बच्चों के बीच कॉपी, पेन, पेंसिल पठन-पाठन सामग्री सहित टोपी का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। राकेश साहू ने कहा कि पंडित नेहरू केवल स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि देश को आजादी दिलाने में उनका अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके नेतृत्व में देश ने अंग्रेजों की दासता से मुक्ति पाई। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र के निर्माण और प्रगति को समर्पित रहा। आज जो भारत विकास की राह पर अग्रसर है, वह नेहरू जी की दूरदृष्टि और नीतियों की ही देन है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष गौतम साहू, महि...