नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता भारतीय युवा कांग्रेस ने उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी आर गवई पर हमले की कोशिश और दलितों के खिलाफ अपराध की हालिया घटनाओं को लेकर बुधवार को 'आई लव आंबेडकर' मार्च निकाला। इस मार्च की अगुवाई युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने की। राजधानी में 'आई लव आंबेडकर' मार्च की शुरूवात बाबरपुर (उत्तर पूर्वी दिल्ली) इलाके के मौजपुर चौक से हुई जिसके बाद समापन इटा चौक पर हुआ। युवा कांग्रेस की ओर से जारी जानकारी में कहा गया है कि देश के संविधान और इंसानियत पर लगातार हमला हो रहा है, वह भी एक बार नहीं, बार-बार, जब से भाजपा सत्ता में आई है। उनका कहना था प्रधान न्यायाधीश पर हमला और रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की निर्मम हत्या ये हमारे संविधान और मानवता दोनों पर कलंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.