गुड़गांव, फरवरी 4 -- गुरुग्राम। हरियाणा युवा कांग्रेस ने बुधवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय गुरु कमल के बाहर जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया के नेतृत्व में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और भाजपा कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की। प्रदर्शन का मुख्य कारण संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर बोलने से कथित रूप से रोके जाना और सीमा सुरक्षा से जुड़े सवालों पर सरकार की चुप्पी रहा। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए निशित कटारिया ने कहा कि संसद में पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे की किताब और गलवान घाटी से जुड़े गंभीर मुद्दों पर चर्चा न होने देना अलोकतांत्रिक है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शहीदों की शहादत और सीमा की वास्तविक स्थिति पर देश को गुमर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.