रामपुर, फरवरी 11 -- रामपुर। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनी कपूर को पुलिस व प्रशासन ने घर में नजबंद कर लिया। युवा कांग्रेस का दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय घेराव का कार्यक्रम था। जिसको लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनी कपूर अपने कार्यकर्ताओं के साथ में दिल्ली जाना चाहते थे। पुलिस व प्रशासन को पता चला तो सोमवार रात में उनको घर में नजरबंद कर लिया गया। प्रदेश सचिव मनी कपूर ने कहा भाजपा लोकतंत्र को कुचलने का काम कर रही है। संविधान और लोकतंत्र में हमें अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है। हम शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली जा रहे थे, लेकिन हमें काल रात से ही नजरबंद कर दिया गया जो बेहद दुखद है। हम इस तानाशाह सरकार से डरने वाले नहीं हैं। हम डटकर इस सरकार की देशविरोधी नीतियों का विरोध करते हैं। सरकार हमें डरा नहीं सकती और न...