सहारनपुर, सितम्बर 22 -- शहर निवासी युवा कवि एवं साहित्यकार आशीष भारती का चयन प्रथम राष्ट्र विभूति सम्मान-2025 हेतु किया गया है। यह सम्मान उन्हें योगेश शिक्षा कला संस्कृति एवं पर्यावरण उत्थान ट्रस्ट एवं फोनिक्स विश्वविद्यालय रुड़की के संयुक्त तत्वावधान में आगामी दो नवंबर को रुड़की में आयोजित होने वाले समारोह में प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सम्मान 13 राज्यों से चयनित 117 प्रतिभाओं को विभिन्न क्षेत्रों शिक्षा, साहित्य, समाजसेवा, पर्यावरण, संस्कृति आदि में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है। वह पिछले 15 वर्षों से साहित्य के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनकी रचनाएं भारत सहित अमेरिका, नेपाल और दुबई तक प्रकाशित हो चुकी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.