पटना, दिसम्बर 15 -- स्वामी सहजानंद किसान वाहिनी के अध्यक्ष सह बिहार भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी रवींद्र रंजन ने नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और संजय सरावगी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर की। कहा कि इन्हें जिम्मेदारी देकर युवा और अनुभवी नेतृत्व को एक साथ सम्मान और अवसर दिया गया है। कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के इस निर्णय से कार्यकर्ताओं में भारी जोश और उल्लास है। दोनों नेताओं में विशिष्ट सांगठनिक क्षमता है। इनके नेतृत्व में बिहार और देश में पार्टी एक नया मुकाम हासिल करेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों को प्रभावी तरीके से जनता के बीच ले जाने का काम करेंगे। वहीं बंगाल चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से जीत हासिल कर सरकार बनाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...