शामली, जनवरी 12 -- नरेंद्र मोदी सेना सभा द्वारा स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती के अवसर पर गौशाला रोड स्थित कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। कमल बंसल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे, जिन्होंने भारतीय संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने का कार्य किया। वे विज्ञान के स्नातक थे, लेकिन अपने गुरु श्रीरामकृष्ण परमहंस के प्रभाव में आकर उन्होंने रामकृष्ण मिशन के माध्यम से समाज में जनचेतना जागृत करने का बीड़ा उठाया। इसके लिए समस्त भारतवासी सदैव उनके ऋणी रहेंगे। उन्होंने युवाओं से निडर, आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर बनकर समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर मोनू नामदेव, अल्केश उपाध्याय, सोनू आनंद गोयल, अंकित सोहेल, सचिन नामदेव, दीपक गोयल, सुमित कुमार, नरेश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.