कन्नौज, जनवरी 15 -- छिबरामऊ, संंवाददाता। युवा चेतना सप्ताह के चौथे दिन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के सहयोग से आयोजित व्यापार उदय कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवा उद्यमियों को सम्मानित किया गया। इन उद्यमियों की निर्माण इकाइयों और नवाचारी प्रयासों से दर्जनों स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता की भावना जगाना और स्थानीय स्तर पर आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था। मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त पार्थ धन्यंजय सिंह ने युवा व्यापारी दुर्गेश प्रजापति, सनी शर्मा, गौरव बाथम, गौरव कुमार, अंकित शाक्य, आकाश तिवारी, नीरज गुप्ता, कर्तव्य त्रिपाठी एवं आशीष पाल को व्यापारिक चेतना पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं का ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.