आजमगढ़, जनवरी 2 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी स्वरोजगार योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने बैंकवार मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत लंबित आवेदनों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी बैंकों के जिला स्तर के प्रबंधक, क्षेत्रीय ब्रांच मैनेजरों से संपर्क कर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी के आवेदनों को निस्तारित करें। डीएम ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत स्टेट बैंक आफ इंडिया में सबसे अधिक आवेदन लंबित होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने एसबीआई के जिला प्रबंधक को निर्देश दिया कि तत्काल सभी ब्रांच मैनेजर से समन्वय स्थापित कर युवा उद्यमी में लंबित आवेदनों का निस्तारण कराएं। युवाओं को उद्योग से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की यह...