प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 11 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जिला स्तरीय एक दिवसीय युवा उत्सव में लोकगीत और लोकनृत्य की प्रस्तुति पर समूचा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। छात्राओं की प्रस्तुति पर दर्शक दीर्घा में बैठे लोग खड़े होकर उत्साहवर्धन करते दिखे। एक दिवसीय युवा उत्सव का आयोजन युवा कल्याण विभाग की ओर से गुरुवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। शुरुआत सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य ने की। लोकगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संगम इण्टरनेशनल स्कूल और द्वितीय स्थान शारदा संगीत महाविद्यालय को मिला। लोकनृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीएसएस एकेडमी और द्वितीय स्थान संस्कार ग्लोबल स्कूल, भाषण प्रतियोगिता में वर्तिका सिंह प्रथम, तृप्ति रावत द्वितीय व त्रिषा तीसरे स्थान पर रहीं। कहानी लेखन में गीता भारती प्रथम, संभर सिंह द्वितीय व...