रांची, जनवरी 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। मेरा युवा भारत के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का गुरुवार को श्री दिगंबर जैन भवन में समापन हुआ। इसमें देवघर जिले के 37 युवाओं के दल ने भाग लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक सीपी सिंह ने कहा कि युवाओं के भविष्य निर्माण के लिए इस तरह के आयोजन अत्यंत उपयोगी हैं। निदेशक ललिता कुमारी ने युवाओं की सक्रियता की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। रांची विवि के डीएसडब्ल्यू डॉ. सुदेश कुमार साहू, डॉ. जीपी त्रिवेदी, गौरव मित्तल सहित गणमान्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...