रामगढ़, नवम्बर 15 -- गोला, निज प्रतिनिधि। सोसोकलां झिझरीटंड़ स्थित आजसू कार्यालय में शनिवार को युवा आजसू की बैठक रणबीर बसेरिया की अध्यक्षता में हुई। संचालन संयोजक विशु रजवार ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप से जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी, पियूष चौधरी, आजसू प्रदेश संयोजक राजेश कुमार महतो, नगर अध्यक्ष मनोज कुमार महतो उपस्थित थे। दस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, युवाओं को अधिक जिम्मेदारी देने, पंचायत स्तर तक पार्टी के नीतियों को पहुंचाने पर जोर दिया। मौके पर रुपेश महथा, कुणाल महतो, संतोष महतो, अरुण दांगी, भानू रजवार, गौतम महतो, मंजित कुमार, रुपेश महतो, दिपक महतो, लखीराम महतो, सुजित गुप्ता, फलेन्दर महतो, पंकज महतो आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.