रांची, नवम्बर 5 -- रांची। युवा आजसू रांची महानगर रांची नगर निगम क्षेत्र में सदस्यता अभियान की शुरुआत नौ नवम्बर से करेगा। वार्ड 30 के रातू रोड में उद्योग भवन के पास कार्यक्रम होगा। युवा आजसू से नौजवानों को जोड़ने को शिविर लगाया जाएगा। यह निर्णय संगठन की सोमवार को हरमू रोड के केंद्रीय कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष अमित यादव ने की। युवा कमेटी से एक लाख नौजवानों को जोड़ने को लेकर निगम के सभी 53 वार्ड में सदस्यता अभियान चलेगा। बैठक में ज्ञान सिन्हा, चेतन प्रकाश, अजित कुमार, ओम वर्मा, कौशल तिवारी, मो शाहिद आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...