बलिया, फरवरी 5 -- बलिया, संवाददाता। गंगा मुक्ति एवं प्रदूषण विरोधी अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी रमाशंकर तिवारी ने कहा है कि देश के युवा यदि गंगा सफाई की कमान संभाल लें तो पतितपावनी की तस्वीर बदल जाएगी। गंगा एक दिन में मैली नहीं हुई हैं। इसके मूल में हमारी अशिक्षा और अंधभक्ति रही है। तिवारी गुरुवार को गंगा पार बेलहरी ब्लाक के जवहीं गांव स्थित जवहीं हाईस्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच गंगा की निर्मलता के उपाय पर चर्चा कर रहे थे। कहा कि बलिया में कटहल नाले की गंदगी गंगा में जाने से रोकने के लिए सभी को आगे आना होगा। सोहांव ब्लाक के कोटवा में भी लोगों के घरों का गंदा मल जल गंगा में समा रहा है। उन्होंने टिहरी जलाशय से निरंतर गंगा का प्रवाह बनाए रखने के लिए केन्द्र सरकार से संवैधानिक कदम उठाने की मांग की। विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन चौबे, राजकोकि...