अररिया, दिसम्बर 15 -- अररिया, हिंदुस्तान टीम। जिला अधिवक्ता संघ के युवा अधिवक्ता प्रमोद कुमार विश्वास के आकस्मिक निधन पर परिजन सहित अधिवक्तावर्ग मर्माहत है। निधन की खबर फैलते ही उनके जयप्रकाश नगर अररिया स्थित स्थानीय निवास स्थान पर लोगों का तांता लग गया। रविवार की अहले सुबह अधिवक्ता संघ की ओर से महासचिव छंगुरी मंडल, अधिवक्ता जागेश्वर भगत, सुनील कुमार, चंदन कुमार, प्रकाश यादव आदि अधिवक्ता उनके पैतृक आवास जिले के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के बटुरबाड़ी गांव पहुंच कर दिवंगत परिवार को सांत्वना देते हुए अधिवक्ता संघ की ओर से तय राशि को उनकी धर्मपत्नी इंदु देवी को सुपुर्द किया गया। वहीं सोमवार को कोर्ट खुलते ही अधिवक्ताओं ने शौक सभा आयोजित करने का निर्णय लिए। जिला बार एसोसिएशन व जिला अधिवक्ता संघ के संयुक्त तत्वावधान मे लॉयर्स हॉल में शोक सभा का आयोज...