पूर्णिया, नवम्बर 26 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।सामाजिक पुनर्जागरण के स्वप्न को साकार करने की दिशा में युवा अधिकार एकता मंच की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय एजेंडा संगठन विस्तार के साथ बिहार के सभी जिलों में कमेटी गठन तथा फरवरी या मार्च में प्रस्तावित युवा संवाद कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष रमण प्रेम ने की, जबकि संगठन के संरक्षक करण राज, प्रदेश संयोजक प्रभाष बहरदार, नीरज, शिव एवं अन्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में यह निर्णय लिया गया कि बिहार के प्रत्येक जिले में मजबूत एवं सक्रिय कमेटी गठन के साथ युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। आगामी युवा संवाद कार्यक्रम में शिक्षा, रोज़गार, अधिकार जागरूकता और सामाजिक भागीदारी जैसे विषयों पर र...