गोरखपुर, मार्च 7 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। द्रौपदी देवी विन्ध्याचल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न हुआ। गौरव त्रिपाठी क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज ने कहा कि युवावर्ग को राष्ट्रीय सरोकारों से जोड़ना राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने साइबर अपराध के बारे में आगे बताया कि साइबर अपराध अब एक राष्ट्रीय समस्या बन गई है। लोगों को इसके प्रति जागरूक करके ही इससे बचा जा सकता है। संस्था के प्राचार्य डॉ. कृष्ण मुरारी पाल ने कहा कि सामाजिक सद्भाव और समरसता कायम करने का राष्ट्रीय सेवा योजना महत्वपूर्ण माध्यम है। आखिर में मुख्य अतिथि द्वारा शिविर में सराहनीय कार्य करने वाले स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक बृजेश यादव, डॉ. सपना सिंह, डॉ. संजय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.