सिमडेगा, जनवरी 11 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर सोमवार को राष्ट्र युवा दिवस मनाया जाएगा। जिले के कई युवा जोशीले अंदाज और नई क्रांति के साथ समाज और राष्ट्र की सेवा करते हुए युवा भारत के सपने को साकार कर रहे है। जिले के बीरु गांव निवासी प्रेम कुमार युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो अपने कार्यो से युवाओं को हौसला और उर्जा देने का कार्य कर रहा है। छोटे से गांव बीरु में पैदा हुआ प्रेम कुमार संघर्षपूर्ण बचपन बीता कर जब युवा हुआ तब उसके दिल में समाजसेवा की भावना जागृत हुई। आज अपने सेवा कार्य के कारण प्रेम की पहचान सिर्फ जिले में ही नहीं बल्कि पूरे भारत वर्ष में है। जिले के डीसी, एसपी सहित कई अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त कर चुका प्रेम को देश के प्रसिद्ध कॉमेडी स्टार कपिल शर्मा भी सम्मानित कर चुके है। पैडमेन के रुप...