कोडरमा, जनवरी 31 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कोडरमा प्रखंड के पथलडीहा पंचायत में मतदाता जागरुकता सह पदयात्रा का शुक्रवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेंद्र कुमार पंडित उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही सशक्त लोकतांत्रिक व्यवस्था का निर्माण संभव है। उन्होंने युवाओं से मतदान के महत्व को समझने और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की। इस अवसर पर प्राचार्य श्याम सुंदर यादव ने विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मतदान की भूमिका पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात पदयात्रा का शुभारंभ पथलडीहा स्थित महाराणा प्रताप चौक से किया गया, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए अनंतडीह चौक के समीप संपन्न हुई। पदयात्रा के दौरान लोगों को मतदान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.