बिजनौर, फरवरी 4 -- मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार बिजनौर के उपनिदेशक निशांत रौतेला के निर्देशन में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिजनौर में बजट क्वेस्ट 2026 क्विज का आयोजन कराया गया। यह एक राष्ट्रीय स्तर क्विज प्रतियोगिता है जो पोर्टल पर 3 फरवरी से 17 फरवरी तक चलाई जाएगी। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को विकसित भारत बजट के विषय पर प्रधान मंत्री से संवाद करने का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिजनौर का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में निशांत रौतेला, राकेश शर्मा, उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...